Share this News

सुकमा, छत्तीसगढ़ 16 सितम्बर ( KRB24NEWS ) : सुकमा के गादीरास कैंप में तैनात सीआरपीएफ के ASI शिवानंद ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।

ASI ने आखिर आत्महत्या का कदम क्यों उठाया, ये साफ नहीं हो पाया है। ASI के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर इसकी जांच की जा रही है।

आपको बता दें इससे पहले भी नक्सल इलाकों में पोस्टेड कई जवानों की खुदकुशी की खबर सामने आ चुकी हैं। जवानों को क्या परेशानी हो रही है?

उन्हें क्या दिक्कतें पेश आ रही हैं? जिनकी वजह से वे मौत को गले लगा रहे हैं। इस मसले पर एक बार फिर प्रशासन को जवानों की काउंसिलिंग कराने का फैसला लिया जाना चाहिए, ताकि वो अपनी बात रख सके।