Share this News

हरदीबाजार 8 सितम्बर 2024 (KRB24NEWS):

हरदीबाजार स्थित स्व.श्रीमती कंचन बाई राठौर की स्मृति में निर्मित शिव मंदिर में तीजा पर्व पर सुहागिन महिलाओं व युवतियों ने गुरुवार को रात में करुभात खाकर निर्जला उपवास रख कर भगवान शिव – पार्वती की पूजा-अर्चना कर रात जागरण किया,

तीजा पर्व भद्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीय को मनाया गया,यह पर्व भागवन शिव को समर्पित है,इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की अखंड सौभाग्य की कामना के साथ निर्जला उपवास रखती है,

मंदिर को शिल्पी अग्रवाल ने फूलों से सजाकर कर फूलेरा बांधा, रात्रि व्रती सभी महिलाओं को पंडित रेखराम पांडेय ने विधि विधान से शिव पार्वती की पूजा – अर्चना करा कर कथा सुनाई इस दौरान जगदम्बे राठौर, रश्मि राठौर,प्रभा कंवर,रिंकी कश्यप,कुसुम अग्रवाल,शशी पैंकरा,दामनी पैंकरा, सौहद्रा कंवर सहित अन्य व्रती महिलाएं उपस्थित रही।

राजाराम राठौर हरदीबाजार