Share this News

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में हुए रेप और मर्डर केस की जांच जारी है। इसी बीच खबरें हैं कि CBI यानी सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने घटना में गैंगरेप की बात से इनकार किया है। हालांकि, अब तक केंद्रीय एजेंसी की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। पुलिस ने इस मामले में संजय रॉय नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था।

रिपोर्ट के अनुसार, सीबीआई ने गैंगरेप की आशंकाओं से इनकार कर दिया है। साथ ही कहा है कि सबूत इशारा कर रहे हैं कि इसमें सिर्फ रॉय ही शामिल था। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि जांच अब अंतिम चरण में हैं और एजेंसी जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर सकती है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई को मामले की जांच सौंपी थी।

रिपोर्ट के अनुसार,एजेंसी ने आरोपी के डीएनए सैंपल समेत मेडिकल रिपोर्ट को AIIMS के एक्सपर्ट्स के पास भेजा है। डॉक्टर की अंतिम राय जानने के बाद एजेंसी जांच पूरी करेगी। चैनल से बातचीत में सूत्रों ने यह भी बताया कि सीबीआई के पास यह मानने की कोई वजह नहीं है कि डॉक्टर के बलात्कार और हत्या में कोई और भी शामिल था। महिला डॉक्टर का शव 9 अगस्त को कॉलेज की सेमीनार हॉल में मिला था।