Share this News

हरदीबाजार/ 30 अगस्त 2024 (KRB24NEWS) :
भाजपा मंडल हरदीबाजार की सदस्यता अभियान कटघोरा विधायक निवास कार्यालय रेलडबरी में कार्यशाला हुई। सदस्यता अभियान कार्यशाला में मुख्य रूप से कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल उपस्थित रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि यह संगठन का महापर्व है, प्रत्येक बूथ में 200 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाना है, मिस्ड कॉल,नमो एप्प एवं सदस्यता बुक से सदस्यता करना है। सभी सक्रिय सदस्यों को 50 सदस्य बनाना है कार्यकर्ता और संगठन की शक्ति से ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित हो रहा है। संगठनात्मक दृष्टि से सदस्यता अभियान हमें दो माह में पूर्ण करना है। 1 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। दो सितंबर को प्रधानमंत्री दिल्ली से सदस्यता ग्रहण कर अभियान शुरू करेंगे। कार्यशाला प्रभारी संतोष देवांगन,जिला महामंत्री चुलेश्वर राठौर ने कहा कि सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम को प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ना है। मंडल अध्यक्ष हरीश थरवानी ने कहा कि नये युवा मतदाताओं को पार्टी में जोड़ने से पार्टी को मजबूत बनेगा,

युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा सहित सभी बूथ अध्यक्ष इस कार्य में जुट जाएं। साथ ही 30 अगस्त को प्रत्येक बूथों में सदस्यता अभियान कार्यशाला आयोजित करना है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दुर्गेश कश्यप ने किया। कार्यशाला में जिला मंत्री नरेश टंडन, पूर्व विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा, मंडल महामंत्री डॉ.विजय राठौर, जनपद पंचायत पाली सभापति मुकेश जायसवाल, अध्यक्ष युवा मोर्चा मंडल कृष्णा पटेल, मन्नू सांई राठौर,जनपद सदस्य चन्द्रपाल पटेल,दिनेश बाजपेयी,तुंगन पटेल,दीपक जायसवाल, नंदलाल पटेल,सरजू निषाद,विनोद कंवर, नंदकुमार पटेल,सोनी मरावी, अमरनाथ, शांतिलाल, कमल किशोर,राजेश पाल,उषा विश्वकर्मा, नरेश पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे। सदस्यता अभियान के लिए मंडल संयोजक नवरतन सिंह राजपूत सदस्य, दुर्गेश कश्यप, तुंगन पटेल,कु.उषा विश्वकर्मा, कृष्णा पटेल के नाम की घोषणा की गई।
हरदीबाजार राजाराम राठौर
