Share this News

कोरबा पाली/ 28 अगस्त 2024 (KRB24NEWS)
विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम भदभद बाईसेमार दैहान पारा में बड़े ही धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया। क्षेत्र के जनपद सदस्य राजकुमार कंवर ने सर्वप्रथम लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्राम के युवा गनी सिंह पावले, प्रेम सिंह, गुलाल सिंह, धरम सिंह, अनूप कुमार, पप्पू, मनोज, विजय, राजकुमार कंवर ने गाँव के युवा समिति सपलवा को प्रथम इनाम 3100 रुपए प्रदान किया। द्वितीय पुरस्कार पहाड़गांव को 1100 रुपए प्रदान किया गया। राजकुमार ने कहा कि कृष्ण सनातन परंपरा को मानने वालों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। गीता के माध्यम से श्रीकृष्ण ने धर्म के मार्ग पर चलने का उपदेश दिया है और सभी धर्मों को साथ लेकर चलने की सीख भी दी है। आज हम सभी को श्री कृष्ण के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
