Share this News

कोरबा पाली/ 27 अगस्त 2024 (KRB24NEWS)

माताओं ने अपने बच्चों की लम्बी आयु के लिए हलषष्ठी देवी की पूजा की । पूजा का आयोजन भोले बाबा मंदिर( मंच) के पास किया गया जहां सगरी तालाब के चारों ओर बैठी माताओं ने पूजा विधि पं. सुरेश कुमार पांडेय के सानिध्य में संपन्न की । हलषष्ठी देवी की पूजा में बिना हल चले स्थान के महुआ पेड़ के पत्ते से बने दोना,पत्तल, दातुन,महुआ फल, छः प्रकार के भांजी, भैंसी का दूध,दही,घी,पसर चावल, सुहाग का समान ,

मिट्टी का चुकिया सहित अन्य पूजा समाग्री का उपयोग कर पूजन सम्पन्न किया । इस दौरान पं.सुरेश कुमार पांडेय ने हलषष्ठी देवी की कथा सुनाई और आरती संपन्न कराया,पूजन करने श्रीमती गिरजा देवी, मीना ठाकुर जी श्रीमती कांति देवी,कमला देवी, श्रीमती जनता देवी, श्रीमती निशा सिंह ठाकुर,श्रीमती सपना सिंह, श्रीमती ललिता सिंह , श्रीमती राजकुमार देवी, श्रीमती आनन्द कुंवर , श्रीमती धन बाई, श्रीमती अमृता देवी श्रीमती रजनी देवी, श्रीमती लक्ष्मी देवी ओमिन देवी, श्रीमती नम्रता देवी, ने पूजा की ।माताओं ने बड़े उमंग के साथ व्रत को आस्था पूर्वक मनाया। व्रत की कथा महाभारत से जुड़ी हुई है।

पुत्र की दीर्घायु एवं मंगलकामना के लिए माताओं ने निर्जला व्रत रखा। माताएं पुत्रों के दीर्घ, आरोग्य और सुखमय जीवन के लिए निर्जला व्रत रहकर जीवित्पुत्रिका पर्व मनाया। यह व्रत कठिन व्रतों में से एक हैं माताएं निर्जला व्रत को पूरा किए।