Share this News

रजकम्मा(पाली)- योग-योगेश्वर कृष्ण की 5250 वीं जयंती स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय मदनपुर रजकम्मा प्रांगण में कृष्णा यदु अध्यक्ष शाला विकास समिति के मुख्य आतिथ्य, पुष्पक साहू की अध्यक्षता, सत्यनारायण ध्रुव के विशिष्ट आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।सर्वप्रथम अतिथियों ने माँ सरस्वती और कृष्ण जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अतिथियों का स्वागत तिलक रोली और बैज लगाकर किया गया।सर्वप्रथम संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता विनोद जायसवाल ने कृष्ण जन्म से लेकर द्वारिकाधीश बनते तक कृष्ण केआत्मबल और संयम को विद्यार्थियों को आत्मसात करने को कहा। मुख्य अतिथि की आसंदी से कृष्णा यदु ने द्वापर युग मे जन्मे भगवान कृष्ण की शिक्षा और मित्रता के पल को उजागर किया।कामिनी और मोनिका ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। रिंकी और योगिता राधा कृष्ण की वेशभूषा में गोपियों के साथ कान्हा रे थोड़ा सा प्यार दे…गीत में महारास नृत्य प्रदर्शित कर खूब वाहवाही बटोरी।

कार्यक्रम संयोजिका व्याख्याता कुमुदिनी राम की मंचस्थ अतिथियों ने मुक्त कंठ से सराहना की।तनीषा मनीषा और सौम्या ने राधे-राधे… तथा सिमरन ,योगिता,रिंकी,दीपांजलि,गुंजा,मनीषा और निशा ने ओ राधा तेरी चुनरी…पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।तत्पश्चात मटका फोड़ प्रतियोगिता में साक्षी और तनीषा ने बाजी मारी। दही-हांडी प्रतियोगिता में राधा वर्ग से सौम्या की टीम एवं कान्हा वर्ग से रोहित की टीम ने सफलता पाई।मटका सजाओ प्रतियोगिता में राधिका प्रथम,प्रीति द्वितीय , मनीष तृतीय,बांसुरी सजाओ में कामिनी यादव प्रथम,निकुंज द्वितीय,निर्मला तृतीय,चित्रकला प्रतियोगिता में समीर को प्रथम और स्मिता को द्वितीय स्थान मिला।

कार्यक्रम का संचालन विनोद जायसवाल ने एवं आभार पुष्पक साहू ने व्यक्त किया।कार्यक्रम में कुमुदिनी राम, कल्पना कुजुर,कमलेश्वरी साहू कुश बघेल और भोला अहीर का महती योगदान रहा।इस अवसर पर अर्चना किंडो,सी ए सी जीवन सिंह मरकाम,विजय अहीर,कृष्ण कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और पालको की उपस्थिति रही।