Share this News

राष्ट्रपति भवन के रक्षाबंधन में शामिल होने का गौरव मिला
कोरबा पाली/ 22 अगस्त 2024 (KRB24NEWS)
रक्षाबंधन के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में कोरबा से अधीक्षिका को शामिल होने का अवसर मिला। बिलासपुर संभाग से चयनित होकर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मुनगाडीह, कोरबा की अधीक्षका श्रीमती श्रद्धा जायसवाल एवं बिलासपुर संभाग की 5 छात्राओं और पूरे राज्य से 25 छात्राओं ने राष्ट्रपति से रक्षाबंधन के अवसर पर सौजन्य मुलाकात की एवं राष्ट्रपति भवन में रक्षाबंधन उत्सव मनाया। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री और राज्य शिक्षा मंत्री ने भी बच्चों के साथ रक्षाबंधन उत्सव मनाया। श्रीमती श्रद्धा जायसवाल के चयन पर बिलासपुर संभाग के संयुक्त संचालक श्री आदित्य, कोरबा जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री साहू ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं एवं अधीक्षिका को बधाई दी है।
