Share this News

कोरबा पाली /19 अगस्त 2024 (KRB24NEWS)
पाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशवंत लाल के पाली टावर मोहल्ला उनके घर पर ब्रह्म कमल फूल खिलने से मोहल्ले वालों की भीड़ लग गई थी । वहां उपस्थित लोगो ने दर्शन पूजन किया।

ब्रह्म कमल का फूल साल में एक बार आता है , वो भी सिर्फ 4 से 5 घंटों के लिए ही खिलता है। मान्यता है कि वो समय बहुत शुभ होता है। ब्रह्म कमल को भगवान ब्रह्म का रूप माना जाता है। मान्यता है कि, भगवान शिव ने ब्रह्म कमल से जल छिड़ककर भगवान गणेश को पुनर्जीवित किया था, इसलिए इस पुष्प को पुण्यदायी माना जाता है।

यशवंत लाल जी शुरू से प्राकृतिक पर्यावरण संरक्षण को लेकर सैकड़ों फलदार छाया दार पेड़ पौधे लगा चुके है उनके हाथ से आपने फार्म हाउस में लगाया हुआ आम का छोटा से पौधे में कई आम के फल लगे हुए थे जो चर्चा का विषय बना हुआ था।
