Share this News

कोरबा पाली/19 अगस्त 2024 (KRB24NEWS)

कोरबा में देश की आजादी की 78 वीं वर्षगांठ उमंग और हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।इस दौरान मुख्य अतिथि उद्योग,वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखन देवांगन ने समारोह में शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किए।बता दें कि पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 कर्मियों को सम्मानित सूची जारी किए थे उसी के तहत जिसमें पाली थाना प्रभारी चमन सिन्हा के द्वारा विभागीय कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन लाने के दौरान 15 अगस्त कोरबा में शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र से हुए सम्मानित किए गए।इसके पूर्व में भी उन्हें 26 जनवरी 2023 में भी सबसे अच्छा अपराध निकाल में पुरस्कार किया गया था।सम्मानित होने के दौरान सभी अधिकारियों, कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।