Share this News

कोरबा/बांगों 18 अगस्त 2024 : पोड़ी उपरोड़ा बिजली विभाग के सब स्टेशन मे आज रविवार सुबह कुछ लोगो कि भीड़ ने ड्यूटी पर तैनात बिजली कर्मियों को सब स्टेशन मे घुस के जमकर पिटाई कर दी, बिजली के बार बार फाल्ट होने से नाराज ठीहाई भाठा के मोहल्ले वासियो ने इस घटना को अंजाम दिया, मारपीट करने वालो मे कृष्णा गिरी, रवि, कौशिल्या व अन्य लगभग दर्जनों नाम सामने आ रहे हैं, वही प्रार्थी लाइन मेन ग्रेड 2 मिथुन डे ने बताया कि सुबह सब स्टेशन से अपरेटर का फोन आया बताया कि सब स्टेशन मे फाल्ट होकर आग लग गई है वही लाइन मेन व आपरेटर बिजली बना ही रहे थे तभी पड़ोस मे ही निवासरत गोस्वामी मोहल्ले से दर्जनों कि झुण्ड ने ऑफिस मे घुस कर बार बार बिजली बंद करते हो कहते हुए मिथुन और आपरेटर से मारपीट करने लगे, मार पिट करने के बाद सभी वहां से भाग गए।
वही मामला थाना पहुंचा जहाँ मिथुन व आपरेटर ने रिपोर्ट दर्ज कराई उसके बाद बांगो थाना प्रभारि लक्ष्मण खुटे पुलिस कि पूरी टीम के साथ ठीहाई पारा पहुंचे जहाँ आरोपियों की धरपकड़ कि गई। कई आरोपी भागने लगे जिन्हे सिपाहियों द्वारा दौड़ा दौड़ा कर पकड़ा गया। मारपीट करने वाले नामजद आरोपियों को बांगो पुलिस ने जमकर सबक सिखाया। थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद खुटे ने बताया कि गोस्वामी मोहल्ले से काफ़ी बार शिकायत आ चुकी हैं, हमेशा शराब के नशे मे धुत रहते हैं चोरी लूट जैसे कई अपराध इनके मोहल्ले से दर्ज है,ल। वही बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों को मारपीट करने कि शिकायत पर कार्यवाही कि गई है लगभग एक दर्जन आरोपी हैं जिन्होंने विभाग मे घुसकर मारपीट कि घटना को अंजाम दिया है, सभी के खिलाफ कार्यवाही कि जा रही है।
