Share this News

कोरबा पाली/18 अगस्त 2024 (KRB24NEWS)
ग्राम पंचायत केराझरिया में सरपंच सत्यनारायण पैकरा के द्वारा 20 अगस्त को भव्य भोजली रैली का आयोजन किया गया है.जो दोपहर 3 बजे ग्राम पंचायत केराझरिया सरपंच सत्यनारायण पैकरा जी के घर से बाजे गाजे, के साथ भोजली रैली निकाली जाएगी. जो कि गांव गाली भ्रमण कर राधासागर तालाब में विसर्जन किया जाएगा।

विगत कई वर्षों से सत्यनारायण पैकरा जो कि आदीवासी समुदाय से आते है वह छत्तीसगढ के पराम्परिक तीज त्यौहारो पूर्वजोंके द्वारा मनाई जाने वाली गेड़ी प्रतियोगिता, भोजली विसर्जन आदि जोकि पारंपरिक त्योहार है उनको हमेशा से इनके द्वारा प्रतियोगिता के माध्यम से कई वर्षो से ग्राम पंचायत में कराया जा रहा है। पारम्परिक छत्तीसगढ़िया तीज त्यौहारों को सहेजने के लिए ग्रामीणो को जागरूक करने इस प्रकार का कार्यक्रम किया जाता है। ताकि लोग जागरूक हो ।और अपने पुराने परम्परा सास्कृति को जाने ,इसलिए सत्य नारायण पैकरा द्वारा पुरानी परम्परा सास्कृति को बचाएं रखने इस प्रकार का आयोजन किया जाता है।ग्राम पंचायत सरपंच सत्यनारायण पैकरा ने समस्त ग्रामवासियों, एवं क्षेत्रवासियों से उक्त कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील किया है.
