Share this News

(पाली)- सेजस मदनपुर रजकम्मा में 78 वीं स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष कृष्णा यदु और संस्था के प्रभारी प्राचार्य पुष्पक प्रसाद साहू ने ध्वजारोहण किया।

सर्वप्रथम वरिष्ठ व्याख्याता विनोद जायसवाल ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए रणबाँकुरे के प्रयास और कठिनाइयों से सदन को अवगत कराया।पुष्पक साहू ने सभी छात्रों के एक रहने की सीख दी।

मुख्य अतिथि कृष्णा यदु ने व्यक्तिगत स्वार्थो से हटकर राष्ट्र के विकास में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करने को कहा।महावीर कश्यप ने शिक्षा को सफलता की कुंजी बताया।तनीषा,मनीषा और दुर्गा ने सामूहिक देशभक्ति गीत गाया जिसकी सबने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।दसवीं के छात्रा सिमरन और दीपांजलि ने शहीदों को याद करते हुए समसामयिक भाषण प्रस्तुत किया।

प्रशांत अहीर ने भी स्वतंत्रता के पूर्व की यातनाओं का वर्णन कर सब को आत्मविभोर कर दिया।प्रसाद वितरण के पश्चात गगनभेदी नारों के साथ ग्राम के मुख्य मार्ग से रैली का समापन विद्यालय में किया।कार्यक्रम का संचालन विनोद जायसवाल ने एवं आभार पुष्पक साहू ने व्यक्त किया।इस अवसर पर कुमुदिनी राम,

कमलेश्वरी साहू,कल्पना कुजुर,कुश बघेल,भोला अहीर,प्रभा लकरा, नीता खांडे,पुष्पा सागर, Smart वर्मा,राकेश शिवालय, छबिलाल, कार्तिक कश्यप,उषा ध्रुव,गीता बाई अहीर,आकाश सागर, जानकीबाई ,विजय अहीर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
