Share this News

सरईपाली कोल माइंस परियोजना के रूपचंद देवांगन के खिलाफ शिकायत दर्ज करने समस्त ड्राइवर यूनियन एवं सदस्यगण दिए आवेदन
कोरबा /15 अगस्त 2024 (KRB24NEWS)
ट्रक यूनियन ड्राइवर संग पाली जो की सरायपाली माइंस में ड्राइवरी का काम करते हैं एवं ट्रको में कोयला लोड करके ट्रक संचालन का कार्य करते हैं माइंस के जूनियर टेक्निकल स्पेक्टर रूपचंद्र देवांगन जो सेंपलिंग कार्य देखते हैं कोयले का लगातार उनके द्वारा सैंपल के नाम पर गाड़ियों को रोका जाता है ।एवं ड्राइवर के ऊपर दबाव बनाया जाता है ।

कि मेरे को प्रति गाड़ी ₹100 दो अन्यथा तुम्हारी गाड़ी का मैं टीपी पर्ची कुछ भी नहीं दूंगा। और जहां भी शिकायत करना है कर लो मेरे अधिकार क्षेत्र में है। चाहे कहीं किसी का कोयला जाए खदान में डिस्पैच हो चाहे मत हो इससे मेरे को कोई मतलब नहीं है। एसईसीएल को नुकसान हो या ना हो इससे मेरे को कोई मतलब नहीं है। ऐसा कहकर ड्राइवर को धमकाया जाता है । पैसे का दबाव बनाता है इन सब का विरोध करने के लिए सरईपाली के कोल माइंस के सभी लिफ्टर एवं ट्रांसपोर्टर से चर्चा किये और सभी लोग उपस्थित हुए।उसके बाद टेक्निकल स्पेक्टर रूपचंद्र देवांगन से बात किया गया।इस पार सभी लिफ्टर एवं ट्रांसपोर्टरो से बहस एवं बतमीजी से बात करने लगा। छीना झपटी करने करने लगा। एवं देवांगन के द्वारा सभी ट्रक चालकों को अभद्र गाली गलौज किया जाता है।इस कृत के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए एसईसीएल प्रबंधन को आवेदन दिया गया है ।अगर इस आवेदन में एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा कार्यवाही नही किया गया तोड्राइवर संघ खदान के खिलाफ लाम बंद कम बंद करने को मजबूर होंगे।*समस्त ड्राइवर यूनियन एवं सदस्य गण सरईपाली परियोजना कोरबा एरिया*
