Share this News

Korba Accident News : दो बाइकों के मध्य हुए जबरदस्त भिडंत में बाइक सवार एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है,जहां नरईबोध गांव के पास हादसा हुआ। घायल युवक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है।

किसी ने डायल 112 की टीम को हादसे की सूचना दी थी,जिसके आधार पर 112 की टीम जब मौके पर पहुंची तब युवक जमीन पर पड़ा हुआ था,जिसे तत्काल उपचार के लिए नजदीकी भिलाईबाजार के पीएचसी में भर्ती कराया गया,जहां उसका उपचार जारी है।