Share this News

कोरबा/कटघोरा 8 अगस्त 2024 : कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा-निर्देश में कोरबा जिले में सजग कोरबा के तहत जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। थाना/चौकी प्रभारीगण के द्वारा उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले स्कूल/कॉलेज में जाकर बच्चों को जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में गुरुवार काे कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी व उनकी टीम के द्वारा बिंझरा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में बच्चों को सजग किया गया। बच्चों को सड़क दुर्घटनाओं की संख्या अधिक होने की बात बताते हुए लोगों को शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने को कहाँ गया। हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने एवं मालवाहक गाड़ियों में सवारी नहीं बैठाने के संबंध में भी बताया गया। वहाँ उपस्थित लोगो को डायल 112 एवं हाईवे में आपातकालीन डायल 1033 के बारे में जानकारी दी गयी। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने नवीन क़ानून के बारे में जागरूक किया गया जो 1 जुलाई से लागू हुए है। उपस्थित बच्चों को गुड टच-बैड टच के बारे में भी अवगत कराया गया। अभी के मौसम के बारे में बताया गया, जिसमें बरसात के समय गाज गिरने से, जहरीले सांप बिच्छू के डसने, बारिश में उप नदी नाले में बहने, गंदे पानी के उपयोग करने एवं बरसाती बीमारियों से बचने के उपाय एवं त्रिकोण के बारे में बताया गया।

इसके अतिरिक्त उपस्थित बच्चों को साइबर अपराध होने पर नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 में तुरंत फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवाना है। एटीएम संबंधी ठगी के संबंध में बच्चों को जागरूक किया गया, और सोशल मीडिया के दुष्परिणामों से अवगत कर जानकारी दी गयी।
इस मौके पर कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी, एएसआई राजेन्द्र प्रताप सिंह, बिंझरा ग्राम पंचायत की सरपंच चन्द्रिका सुरेश पोर्ते, विष्णु यादव, प्राचार्य मनोज टण्डन, पूर्व सरपंच शभु शरण सिंग, विवेक मारकंडे, गंजेन्द्र प्रजापति, दिलमोहन सिंह, मुमताज बेगम, छत्रपाल सिंह, शशि कुर्रे तथा स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
