ByKRB24NEWS

Aug 6, 2024
Share this News

कटघोरा स्थित त्रिलोकी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

कटघोरा स्थिति त्रिलोकी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए दंत रोग विशेषज्ञ एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ से निः शुल्क परीक्षण करवाया गया जिसमें कक्षा पहली से ग्यारहवीं के समस्त विद्यार्थी सम्मिलित थे।

विद्यालय में चेकअप होने से विद्यार्थियों ने इसका भरपूर फायदा उठाया और उत्साह से अपना चेकअप कराया जिसमें डॉक्टर सोनू अग्रवाल (डेंटल सर्जन) संजीवनी डेंटल केयर कटघोरा,डॉक्टर रामकिशोर (नेत्र रोग विशेषज्ञ) राम सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल कोरबा, डॉक्टर प्रवीण केला (नेत्र विशेषज्ञ) न्यू चश्मा घर कटघोरा एवं उनके स्टाफ श्वेता खूंटे, गोपाल शर्मा, हर्षिता यादव आदि थे। इस शिविर में विद्यालय के डायरेक्टर श्री आशुतोष अग्रवाल, प्राचार्या डॉ.मोना ठाकुर एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।