Share this News

कोरबा : कोरबा जिले में यातायात जागरूकता के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है एक अभियान के तौर पर इस काम को हाथ में दिया गया है। रामपुर स्थित पीडब्ल्यूडी सरकारी स्कूल में ट्रैफिक पुलिस ने जागरूकता शिविर का आयोजन किया। यहां पर विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
ट्रैफिक पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर मनोज राठौर विद्यार्थियों का इस कार्यक्रम के अंतर्गत मार्गदर्शन किया उन्होंने बताया कि सडक़ों पर वाहन चलाने के साथ-साथ अन्य मामलों में नियम बने हुए हैं।

सर्व संबंधित को इसका परिपालन करना जरूरी है इसी में हमारी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। विद्यार्थियों को इस बारे में जानकारी दी गई की 18 वर्ष से कम की उम्र में बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी नहीं चलना है यह नियम के विरुद्ध है। दूसरी स्थिति में जो नियम लागू है उनका पालन सभी चालकों को करना ही है। अन्य परिस्थितियों में पुलिस के द्वारा दोषियों पर की जाने वाली कार्यवाही के बारे में भी इस अवसर पर जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों को अनुशासन के बारे में भी जानकारी दी गई और कहां गया कि जीवन में आगे बढ़ाने के लिए हमें सभी क्षेत्रों में अनुशासन को विशेष महत्व देना चाहिए। इस अवसर पर पीडी हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य मानसाय लहरें, धीरेंद्र सिंह राजपूत डॉ विभा शुक्ला के अलावा अन्य शिक्षक और 250 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित है।