Share this News

कोरबा 5 सितम्बर ( KRB24NEWS ) : कुसमुण्डा थाना अंतर्गत गेवराबस्ती धर्मपुर निवासी उषा यादव पति धरमपाल यादव उम्र 28 वर्ष जो कि खेत धान निदाई का कार्य कर रही थी, उसी समय आकाशीय बिजली की चपेट में आ गयी। आनन फानन में महिला को विकास नगर SECL अस्पताल लाया गया जंहा डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया.

मौके पर पँहुचे कुसमुण्डा पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ज्ञात हो बीते माह आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कुसमुण्डा खदान अंतर्गत कार्य कर रहे ठेका मजदूर श्याम लाल की भी दुःखद मृत्यु हो गयी थी.