Share this News

कोरबा 9 जून 2024 : कोरबा जिले का ग्रामीण यांत्रिकीय विभाग इस समय अपनी कार्यशैली से सुर्खियों में है वजह है कि इस आरईएस विभाग कोरबा मैं बड़ा भ्रष्टचार का खेल खेला जा रहा है न विभाग के पास किसी प्रकार का फंड है न कोई तकनीकी सेक्शन उसके बाद भी विभाग के द्वारा 5 करोड़ का टेंडर लगाया जा रहा है ताकी ठेकेदारों को चुना लगा कर उनसे मोटी रकम काम दिलाने के बहाने वसूला जा सकें। इससे पहले भी विभाग बिना फंड के कार्य करने मैं सुर्खीयो मैं रहा है इससे ठेकेदारों को बहुत बड़ा नुकसान का सामना करना पड़ा । तत्कालीन ईई एस के जोगी के द्वारा बिना कारण बताओ नोटिस के ठेकेदारों का काम को निरस्त किया जा रहा है इससे पहले वही ठेकेदार उसी काम को करने के लिए अपने बिल का साल भर से इंतजार कर रहा थे अब जब पैसा आया है तो तत्कालीन ईई द्वारा बोला जा रहा है मैं फंड लाया हूँ और पैसा दे कर लाया हूँ इस काम का कमीशन दोगे तभी काम कर सकोगे।
इस प्रकार के रवैये से विभाग की छवि धूमिल हों रही है एवं काम का स्तर गिरते जा रहा है बिना किसी को ट्रेनिंग दिए हुए उच्चे पदों पर अधिकारियों द्वारा लोगो को टेक्निकल जैसे पदों पर आपसी साठ गांठ से पैसा ले कर पद दिया गया है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि ग्रामीण यांत्रिकीय विभाग जो कि निर्माण कार्य कराती है और इस विभाग में इस तरह का खुलेआम भ्रष्टाचार करना कहीं न कहीं विभाग और सरकार का नाम धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
