Share this News

कोरबा पाली 22 जून 2024(KRB24NEWS):
छत्तीसगढ़ रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा महाराष्ट्र के पुणे में 29 एवं 30 जून को आयोजित राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप (सीनियर) मे भाग लेने वाली छग प्रदेश की टीम का अभ्यास शिविर 23 से 26 तक पाली मे आयोजित किया गया है. राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छत्तीसगढ़ राज्य की टीम मे रायपुर से जी. अविनाश,हिमांशु लोधी, बिलासपुर से मार्क अगस्टाइन थॉमस, अभिनय यादव, रितिक श्रीवास्तव, ललित राठीया,कोरबा से ओम प्रकाश यादव, अस्करण जांगड़े,इंद्रपाल यादव, महासमुंद से ओमकार निषाद, गौरव साहू, बालोद से मिथिलेश यादव सहित अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में प्रभाकर खूँटे कोरबा, जोंटी अक्का बिलासपुर, अनुज जगत कोरबा का भी चयन हुआ है. जो पाली में कोरबा रग्बी असोसिएशन के मार्गदर्शन में 23-26 आयोजित हो रहे अभ्यास शिविर मे अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे. अभ्यास शिविर पश्चात् 27 जून को पुणे रवाना होगी जहाँ 29-30 को रग्बी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस अभ्यास शिविर के लिए स्थानीय खेल प्रेमी और क्षेत्रीय विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम सहित गोगपा नेता कमल दास का विशेष सहयोग मिल रहा है.



