Share this News

कोरबा : संघ की गौ सेवा गतिविधि टीम देशी गौवंशो की घर वापसी हेतु लगातार काम कर रही है। गौमाता की जगह हर घर में होने चाहिये, इन्हीं उद्देश्यों के साथ प्रत्येक गांवो , नगरों में गौ सेवा गतिविधि के विभिन्न आयामों में काम किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में दिनांक 9 जुन रविवार को कटघोरा खण्ड के ग्राम धनरास छुरी कला में एक दिवसीय गौ आधारित कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम रखे गये थे, जिसमें आसपास के गाँवो बिसनपुर, सलोरा, जटान्गपुर, बिन्झपुर, छिर्रा, गांगपुर,धनरास, छुरीखुर्द, जेंजरा ,पतरापाली, झोरा, हुकरा, छुरी आदि से ग्रामीण कृषक गौपालक उपस्थित हुये।
कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर उक्त ग्रामीण क्षेत्र के संबंधितों को भी आमंत्रित किये गये थे। विकासखण्ड कटघोरा के विधायक प्रेमचंद पटेल, धनरास से जिला पंचायत अध्यक्ष शिव कला कंवर, नगरपंचायत उपाध्यक्ष ग्राम छुरी से हीरानंद पंजवानी, कुंवर राजवर्धन,पार्षद देवेन्द्र देवांगन, दुर्गा देवांगन, करुणा शंकर देवांगन आदि लोग भी जैविक कृषि प्रशिक्षण में भाग लिये, व क्षेत्र के ग्रामीण कृषकों के साथ भोजन किये। कार्यक्रम में प्रांत जैविक कृषि प्रशिक्षण प्रमुख जितेन्द्र साहू ने गौ सेवा गतिविधि के उद्देश्यों को ग्रामीणों को बताये, तदुपरांत प्राकृतिक खाद निर्माण, विभिन्न प्रकार के कीटनियंत्रक, जीवामृत, घन जीवामृत आदि की प्रायोगिक विधि बताये।
ग्रामीण कृषकों ने जैविक कृषि के माध्यम से कम लागत में पोषण से भरपूर अन्न उपजाने की विधि को सबने जाना। चूँकि गांवों में प्राय: प्रत्येक किसान के पास गौवंश होती हैं, इस कारण कार्यक्रम से सबको अच्छी प्रेरणा मिली। कार्यक्रम में जिला संयोजक लालिमा जायसवाल, कार्यक्रम संचालक महेंद्र सिंह राजपूत, दिनदयाल देवांगन , प्रशांत भट्टाचार्य, दौलत राम सोनी, सन्तोष पासवान सबका विशेष योगदान रहा।
