Share this News

कोरबा : गर्मी में भले ही नौतपा की विदाई हो गई है लेकिन अभी भी तापमान 42 डिग्री से नीचे नहीं खिसक सका है। पर्यावरणीय कारणों से कई प्रकार की समस्याएं पैदा हो रही है और जहां-तहां आग लगने के सामने आ रहे हैं। कोरबा से लौटने के दौरान एक कार में अचानक आग लग गई। सतर्कता दिखाने पर चालक की जान बच सकी।
जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर यह घटना पिछली शाम हुई। यहां एक चलती कर में आग लग गई। समय रहते ही कार चालक ने नीचे उतर कर अपनी जान बचा ली। हमारे संवाददाता ने बताया कि घटना नीचे भदरा जैतखाम स्थल के पास की है। स्थानीय लोगों की मदद से आपको बुझाने का प्रयास किया गया। जिला जांजगीर जाने वाले मुख्या मार्ग के ग्राम भदरा में जैतखाम स्थल के पास जांजगीर की ओर से जा रही वेगन आर कार मे अचानक आग लग गई।
आग लगने के आभास होते ही कार चालक जल्दी से नीचे उतर गया। कुछ ही देर में आग की लपटों ने कार को अपने आगोश में ले लिया। पता चला कि कार ग्राम मेहंदी निवासी व्यक्ति की है। संबंधित ग्रामीण किसी काम से कोरबा आया था। कामकाज निपटाने के बाद उसने मेहंदी की तरफ प्रस्थान किया। रात्रि 8 बजे के आसपास वह भदरा गांव पंहुचा था कि कार से धुंआ निकलने लगा। पुलिस को इस बारे में अवगत कराया गया है। आगजनी के आधार पर इसकी जांच होगी। ऐसे मामलों में वाहनों का बीमा होने पर संबंधित कंपनी धारक को क्लेम देने के लिए प्रतिबद्ध होती है।
