Share this News

अंबिकापुर : साथ में रखने का झांसा देक र रेप करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार प्रार्थिया ने 5 जून को महिला थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 मार्च 2022 से 12 मई 24 तक मिथलापुर वाड्रफनगर जिला बलरामपुर निवासी लव कुशवाहा ने प्रार्थिया को जीवन भर साथ में रखने का झांसा देकर अपने रूम में ले जाकर रेप किया है एवं घटना दिनांक के पश्चात से लगातार प्रार्थिया को साथ में रखने का झांसा देकर अलग अलग स्थान पर ले जाकर रेप किया है।
अब आरोपी लव कुशवाहा प्रार्थिया को साथ में रखने से इंकार कर रहा है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर महिला थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। इसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पता तलाश की जा रही थी।
पुलिस टीम के सतत प्रयास से आरोपी को पकडक़र पूछताछ की गई। आरोपी ने रेप करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
