Share this News

कोरबा : जिले के कुसमुंडा खदान में एक व्यक्ति की जली हुई लाश देखे जाने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है की कोल स्टॉक के पास लगे ट्रांसफार्मर के नीचे यह शव देखा गया है। शव बुरी तरह से झुलसा हुआ है। खबर के फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे,मृतक के कपड़े और शारीरिक बनावट से उसकी पहचान जपेली निवासी कपूरदास के रूप में हुई है। फिलहाल कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंच रही है,मृतक घटना स्थल पर क्या करने पंहुचा था..?? घटना कैसे हुई इसकी जांच की जावेगी।