Share this News

रजकम्मा(पाली)24 मई 2024(KRB24NEWS)

प्रायोगिक ज्ञान में अभिवृद्धि एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देकर देश के विकास में योगदान के उद्देश्य से कलेक्टर कोरबा माननीय अजीत बसंत के निर्देशन एवं जिलाशिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में सेजस मदनपुर

रजकम्मा, हाई स्कूल बड़े बांका और हाई स्कूल माँगामर के विद्यार्थियों ने भूमिगत कोल माइंस बगदेवा और ए सी बी कोलवाशरी चाकाबुड़ा में कोयला उत्खनन और शुद्धिकरण की प्रकिया को प्रत्यक्ष समझा। सैद्धांतिक शिक्षा में ज्ञान की प्राप्ति तो होती है मगर उसे प्रत्यक्ष देखकर पाया ज्ञान आजीवन याद रहता है।

इसी कड़ी में तीनों हाईस्कूल के छात्र छात्राओं ने कोयले को चट्टानों के रूप में पहली बार देख आश्चर्य चकित हुए। भूमिगत खदान में स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं का वेलकम राजेश धबारिया ने किया जहां उन्हें खनन प्रकिया,खान सुरक्षा,रूफ सेफ्टी,33 के वी विद्युत को खदान उपयोगी 440 वोल्ट में तब्दील करने हेतु स्टेप डाउन ट्रांसफार्मर की कार्यविधि को बताया।18 वर्ष से कम उम्र के कारण छात्र-छात्राएं भूमिगत खदान में प्रवेश से वंचित रहे।

द्वितीय सत्र में ए सी बी चाकाबुड़ा से यू के शर्मा ने कोयले की साफ सफाई और ग्रेडिंग प्रकिया से सबको रूबरू कराया।शैक्षणिक भ्रमण से रोमांचित विद्यालयीन स्टाफ ने एस ई सी एल और एसीबी को ब्रेकफास्ट और लंच के लिए धन्यवाद देते हुए छात्रों के सर्वांगीण विकास में इसे मील का पत्थर बताया।शैक्षणिक भ्रमण में छात्र-छात्राओं को सेजस रजकम्मा से पुष्पक साहू,कुमुदिनी राम,हाई स्कूल बड़े बांका से महेंद्र कँवर,निर्मला यादव,हाई स्कूल माँगामार से सुनंदा सिन्हा,नरेश साहू,मनहरण यादव,माखनपुर व्यायाम अनुदेशक राजपूत सर का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।