Share this News

कोरबा पाली 23 मई 2024(KRB24NEWS):
कवर्धा सड़क हादसे में 19 बैगाआदिवासियों कीअसामयिक मौत पर गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर मरकाम मृतकों के गृह ग्राम पहुँचे। जहां शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया और मृतकों के प्रति शोकसंवेदना प्रकट की।विधायक के साथ श्याम सिंह मरकाम, माधो सिंह मार्को, नंदकिशोर राज, विश्वनाथ पोर्ते, डेकन सिंह सिंद्राम, द्विजेंद्र सिंह मार्को आदि मृतक के परिजनों से मिलने उनके गृह ग्राम गए। शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए उन्होंने कहा कि परिवार में जो कमी हुई है उसे भरपाई तो नहीं किया जा सकता, लेकिन मृतक परिवार के प्रत्येक सदस्य की भविष्य को सुरक्षित कर जीवन यापन कैसे हो इसके लिए शासन से मांग करना हमारा प्रथम सामाजिक दायित्व है। तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम व श्याम सिंह मरकाम द्वारा प्रत्येक शोक संतप्त परिवार को सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए,तत्काल 5000-5000 रुपये की आर्थिक सहयोग दिया गया। मृतक के परिवारजनों को 1-1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दिये जाने के साथ साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिये जाने की मांग छत्तीसगढ़ सरकार से की है।
