Share this News

कोरबा : कटघोरा क्षेत्र में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी ने चूहा मार दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगडऩे पर उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया,जहां उसकी मौत हो गई। किशोरी का नाम भारती केंवट बताया गया है,जिसने अज्ञात कारणों से यह कदम उठाया।

पिता ने बताया,कि रात में उसने और भारती ने एक साथ भोजन किया,फिर सोने चले गए। सुबह पुत्री ने उसे स्वास्थ्य सही नहीं होने की बात बताई,जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। तब जाकर परिजनों को किशोरी द्वारा चूहा मार दवा का सेवन कर लेने की बात पता चली। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि कीटनाशक के रासायनिक प्रभाव से यह सब हुआ है। बहरहाल मामले में पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।