Share this News
घायल बैसाखी राम

जड़गा 27 अगस्त ( KRB24NEWS ) : जड़गा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम राबा के कासामार में गणेश पंडाल पर लाइट नहीं होने के कारण कासामार ग्राम के युवक वैशाखी राम, उम्र 35 वर्ष, सूरज पिता राजकुमार उम्र 15 वर्ष, राजू पिता जैतराम यादव, उम्र 19 वर्ष और रवि कुमार पिता मनीराम उम्र 25 वर्ष के द्वारा रावा में 11 केवी का तार जोड़ने के लिए आए हुए थे। 3 लोगों के द्वारा बैसाखी राम को तार जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ाया गया तार जोड़ने के दौरान खुला तार बैसाखी राम के शरीर के संपर्क में आने पर खंभे के ऊपर आग लग गया और नीचे गिर गया, बैसाखी राम को घायल अवस्था में देखकर जटगा पुलिस स्टॉप तत्काल 112 का मदद से कटघोरा चिकित्सालय भेजा दिया गया ।