Share this News

जशपुर : जशपुर विधानसभा के आरा मतदान केंद्र में मतदान करने के लिए जमा हुए मतदाताओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मतदान केंद्र में कुछ समय के लिए भारी अपरा -तफरी मच गई। लोग मधुमक्खियां से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में आठ ग्रामीण घायल हो गए है। घायलों को संजीवनी एम्बुलेंस के सहयोग से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
