Share this News

पाली/1 मई 2024(KRB24NEWS):

लोकसभा निर्वाचन 2024 मे सभी वर्गों की अनिवार्य सहभागिता, शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य को लेकर प्रशासन यथा संभव प्रयास और पहल कर रहा है.

मतदाताओं को जागरूक करने विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी तारतम्य मे विखं मुख्यालय पाली में ब्लॉक स्तरीय स्वीप कार्यक्रम आयोजित हुआ.

स्वामी आत्मा नन्द स्कूल खेल मैदान में आयोजित बाइक रैली में ब्लॉक के विभागीय अधिकारी- कर्मचारीयों ने सहभागिता निभाई. जो स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान पाली से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण पश्चात वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची. तत्पश्चात प्रतिभागी समूह की महिलांए,

स्कूली छात्र-छात्राएं, ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन एवं समस्त विभागीय कर्मचारी की मानव शृंखला निर्मित किया गया. कार्यक्रम मे विशेष रूप से उत्साहवर्धन के लिए पहुँचे।

जिला कलेक्टर अजीत कुमार ने उपस्थित जनों को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाकर अनिवार्य मतदान करने और प्रेरित करने अपील किया. मेहंदी और रंगोली मे प्रतिभागी समूह की महिलांए, स्कूली छात्र-छात्राएं, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका, मितानिन ने शिरकत की. मतदाता जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक स्कूली छात्र-छात्राओ ने प्रस्तुत किया.

सुरेंद्र सिंह ठाकुर पाली