Share this News

कोरबा पाली / 1 मई 2024(KRB24NEWS):

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में स्थानीय वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया. इस अवसर पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मंगल सिंह छाबड़ा , कोषाध्यक्ष बिहारी लाल नवलानी , कौशल सिंह राज, राजेश अवस्थी , अशोक श्रीवास्तव, ज्ञान सिंह राजपाल ,शिवकुमार चौहान, भैया लाल जायसवाल ,सुरेश सोनी , श्रीमति मंजू जायसवाल रवि सोनी ,

अशोक श्रीवास्तव , जयपाल विनायक ,प्राचार्य चूड़ामणि साहू ,वरिष्ठ आचार्य रामदीन वर्मा, ओ पी महंत, सियाराम डिक्सेना, रामवतार,अंजू जायसवाल , मीना देवांगन , योगेश बैसवाडे,सीमा देवांगन, लक्ष्मी, ब्रह्मा सिंह जगत , सुनील , निलेश,पूनम ज्योतिष, सुभाष, संतोष,एवं अभिभावको की गरिमामय उपस्थिति रही.

संस्था मे संचालित कक्षा अरुण से 11वी तक के कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किया. जिसमें प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय ,स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को शील्ड, मेडल ,पदक,उपहार देकर सम्मानित किया गया

,उपस्थित पालकों में श्री चौबे ने विद्यालय के अध्यापन कार्य की सराहना करते हुए बच्चों की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त किये. कार्यक्रम के समापन पर आभार ज्ञापित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री साहू ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई व शुभकामना दी.

सुरेंद्र सिंह ठाकुर पाली