Share this News

कोरबा : पाक्सो एक्ट के तहत थाना में दर्ज मामला में सेटलमेंट कराने के नाम पर चार लाख ठग लिए। काम नहीं होने पर दो लाख वापस किए और शेष राशि वापस न करते हुए फरार हुए स्वयंभू कांग्रेस नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसकी छह माह से तलाश थी।

मामला छह माह पुराना है। पीड़ित मधु निराला ने नवंबर माह में ठगी किए जाने की शिकायत मानिकपुर पुलिस से की थी। इसमें उसने कहा था कि हरदीबाजार थाना क्षेत्र में उसके भाई के विरूद्ध पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। अरशद लारी और साथी लक्ष्मी सिंह को जब घटना के संबंध में जानकारी हुई तब उन्होंने जमानत को लेकर संपर्क किया, साथ ही सेटेलमेंट करा देने के नाम पर चार लाख रुपए ले लिए। लेकिन काम नहीं होन पर रकम वापस करने दबाव बनाया, तो उन्होंने दो लाख रुपए वापस किया।

शेष रकम लौटाने में आनाकानी करने लगे। इस पर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। मानिकपुर पुलिस चौकी में पदस्थ एएसई अमर जायसवाल ने बताया कि मधु निराला ने नवंबर 2023 में दोनों आरोपितों के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। धारा 388, 420, 34 के तहत कार्रवाई होने की जानकारी मिलते ही दोनों फरार हो गए थे और पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रही थी। सूचना मिलने पर अरशद लारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसका साथी लक्ष्मी अभी फरार है। अशरद अपने आपको कांग्रेस का नेता बताता है। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।