Share this News
8 माह का नन्हा बालक बना कृष्ण

बिलासपुर/27 अप्रैल 2024(KRB24NEWS):

कुदुदंड मिलान चौक में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ आयोजित है। जिसमे नित प्रति दिन अलग अलग अवतार पर झाकी के साथ नन्हे बच्चे प्रस्तुति दे रहे है ।

झाकी के माध्यम से आदि देवी देवताओ के अवतार के बाद आज रुकमणी विवाह महोत्सव किया जायेगा ।

कथावाचक ब्यास जी महराज श्री चंद्रेश पांडेय आरंग वाले साथ में सहयोगी श्री अविनाश शुक्ला नेवारा वाले जी के द्वारा प्रतिदिन पूजा संगीतमय भगवत कथा जो अपने मुखारविंद से कथा श्रवण कर रहे है।

संगीत साथी गोवर्धन श्रीवास ,तबला वादक काजू दास, एवं पेड़ वादक त्रिलोक वाकरे द्वारा भगवत कथा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

परिजनों के द्वारा श्रोता व जनमानस को संगीतमय भगवत कथा श्रवण करने आग्रह किया गया है ।