Share this News

रायपुर 23 अगस्त ( KRB24NEWS ) : छत्तीसगढ़ में आज 557 कोरोना मरीज मिले हैं, जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 7677 हो गई है। अब तक 20771 संक्रमित पाए गए हैं। वहीं आज प्रदेश में 504 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं।

वहीं छत्तीसगढ़ में अब तक 12 हजार 898 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में आज 06 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है, प्रदेश में अब तक 196 लोगों की मौत हो गई है।

कुल 557 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 504 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 7,677 है।

जिलेवार मरीजों की संख्या

  • रायपुर- 215
  • रायगढ़- 64
  • जांजगीर- 48
  • राजनांदगांव- 41
  • बिलासपुर- 35
  • दुर्ग- 28
  • जगदलपुर- 17
  • महासमुंद- 15
  • कोरिया- 13
  • जशपुर- 10
  • कांकेर- 10
  • बालोद- 8
  • कोंडागांव -7
  • कोरबा- 7
  • सरगुजा- 6
  • बलौदाबाजार- 6
  • सूरजपुर- 6
  • नारायणपुर- 5
  • गरियाबंद- 4
  • सुकमा- 4
  • दंतेवाड़ा- 2
  • मुंगेली- 2
  • धमतरी- 1
  • पेंड्रा- 1
  • बीजापुर- 1
  • अन्य- 1