Share this News

कोरबा पाली/7 अप्रैल 2024(KRB24NEWS):

भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय के समक्ष,उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व मे पाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह क्षत्रिय भाजपा में शामिल हुए।शुक्रवार की शाम एक निजी होटल में भाजपा प्रवेश कार्यक्रम आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में सांसद प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय,उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी कि प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया गया।वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी जी के नेतृत्व में पिछले एक पखवाड़े में सैकड़ों कांग्रेसी नेताओं का भाजपा में प्रवेश हो चुका है।

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की रणनीति से कांग्रेस चारों खाने चित्त हो रही है। कटघोरा, छुरी, पाली तानाखार एवं कोरबा विधानसभा में भी बड़ी संख्या में अब तक कांग्रेस, जनता कांग्रेस के बड़े नेता, पार्षद व मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं।सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि जनाधार वाले नेताओ के बीजेपी में आने से भाजपा और भी मजबूत हो गई है। उक्त कार्यक्रम में पाली-तानाखार विधानसभा से पूर्व विधायक रामदयाल उइके, शैलेश सिंह ठाकुर अनिल सिंह परिहार,उमेश चंद्रा (नगर पंचायत अध्यक्ष पाली), प्रयाग नारायण शांडिल एवं सुनिल अग्रवाल उपास्थित थे।