Share this News

कटघोरा 4 अप्रैल 2024(KRB24NEWS):
संकुल केंद्र रजकम्मा मदनपुर के अंतर्गत प्राथमिक शाला धनुहार पारा में प्रधान पाठक अनिल कँवर के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोजन का आयोजन किया गया।शासन की महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की कड़ी में यह आयोजन किया गया।सर्वप्रथम पांचवी कक्षा के छात्रों को विदाई दी गई।तत्पश्चात प्रधानपाठक कँवर जी का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।बालिकाओं के द्वारा सुरीले आवाज में बर्थडे गीत गाया गया।अंत मे अनिल कँवर और पुष्पलता भार्गव ने संकुल केंद्र रजकम्मा और बड़ेबांका के स्टाफ,गांव के प्रतिष्ठित बृद्धजन का आत्मीय स्वागत करते हुए।

सभी विद्यार्थियों को लड्डू, केला,अंगूर,पूड़ी ,सब्जी, दाल, भात, पापड़,अचार वितरित किया।कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य के प्रतिनिधि पुष्पक साहू,विनोद जायसवाल, कुमुदिनी राम,कल्पना कुजुर,रजकम्मा संकुल समन्वयक जीवन सिंह मरकाम,बड़े बाका संकुल समन्वयक अनिल जगत,प्रधान पाठक प्रभा लकरा,प्रधान पाठक बड़ेबाका जगत ,माध्यमिक शाला के स्टाफसहित दोनों संकुल के सभी प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक और स्टाफ उपस्थित थे।
