Share this News

राजिम,छत्तीसगढ 21 अगस्त ( KRB24NEWS ) : राजिम में मौजूद हाथियों के दल की एक मादा हथिनी ने शावक को जन्म दिया है। गुरुवार देर रात फिंगेश्वर के बनगवां गांव में हथिनी ने शावक को जन्मा है।

जन्म के बाद शावक दलदल में फंस गया था। वन विभाग ने शावक का रेस्क्यू कर उसे दलदल से बाहर निकाल लिया है। शावक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

डीएफओ सहित वन विभाग का तमाम अमला मौके पर मौजूद है। गौरतलब है कि पिछले 18 दिनों से फिंगेश्वर रेंज में 20-21 हाथियों का दल मौजूद है। हाथियों की मौजूदगी इलाके के ग्रामीण काफी दहशत में है।