Share this News

कटघोरा 31 मार्च 2024(KRB24NEWS):

जायसवाल महिला सभा के तत्वावधान में रंगारंग होली मिलन समारोह सुषमा विनोद जायसवाल के निवास में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष डॉ शकुंतला जायसवाल ने पारम्परिक त्योहार के पौराणिक महत्व से सदन को अवगत कराया।महिला अध्यक्ष किरण जायसवाल ने सबको होली की शुभकामनाएं और बधाई दी।कोषाध्यक्ष सुनीता जायसवाल ने वित्तीय वर्ष के आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।

समाज के उपाध्यक्ष सुषमा जायसवल ने सभी को रंग गुलाल लगाकर कार्यक्रम की शुरुवात की। उपस्थित महिला सदस्यों ने फाल्गुनी गीत गाकर होली के उत्साह को दुगुना कर दिया।एकाकी परिवार और मोबाइल युग मेआपसी प्रेम और सौहार्द्रता का प्रतीक का यह होली मिलन निश्चित ही पारिवारिक मेलजोल में मील का पत्थर होगा।रंगोत्सव के उपरांत पारिवारिक माहौल में घर मे बने व्यंजनों का लुत्फ उठाया।इस मिलन समारोह में पूर्व अध्यक्ष पूनम जायसवाल, संगीता जायसवाल, गेंदा बाई जायसवाल, उमा जायसवाल, सुषमा अशोक जायसवाल, भावना जायसवाल, मीना जायसवाल, पूर्णिमा बाली जायसवाल, अनुपमा जायसवाल,रंजना डिक्सेना, अंजलि जायसवाल, इंदु जायसवाल,तेजश्वरी जायसवालरुचि जायसवाल ,पवन जायसवाल, नंद कुमार जायसवाल, विनोद जायसवाल, रामशंकर जायसवाल, रवि जायसवाल, संजीव डिक्सेना,अमित जायसवाल,तेजस्व जायसवाल सहित समाज के वरिष्ठजन उपस्थित थे।