Share this News

कोरबा 20 अगस्त ( KRB24NEWS ) : आज कलेक्टोरेट परिसर में कोविड प्रोटोकोल का पालन करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गाँधी के जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप मे मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः 11 बजे कलेक्टोरेट प्रांगण में इकट्ठे हुए अधिकारी-कर्मचारियों ने कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने के लिए शपथ ली। ए॰डी॰एम॰ श्री संजय अग्रवाल ने सभी को शपथ दिलाई और स्व. श्री राजीव गांधी के आदर्शों और विकासपरक सोच से अवगत कराया।

अधिकारी-कर्मचारियों ने शपथ ली कि वे जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म या भाषा का भेदभाव किए बिना देश की सभी नागरिकों में भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए काम करेंगे। सभी ने हिंसा का सहारा लिए बिना हर मतभेद को बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की भी प्रतिज्ञा की।