Share this News

कोरबा पाली/23 मार्च 2024(KRB24NEWS):

उड़ीसा के भुवनेश्वर में 25 से 28 मार्च तक आयोजित हो रहे नेशनल रग्बी [फुटबाल] चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम में कोरबा जिले के पाली ब्लॉक तीन युवा भी चयनित हुए हैं, जो अपना जौहर दिखाएंगे। जिले के लिए भले ही रग्बी का खेल नया हो लेकिन पाली ब्लॉक के मुख्यालय में रग्बी की एक पौध (टीम) जन्म ले चुकी है। जो विगत 2 वर्ष से नियमित रूप से पाली के मिनी स्टेडियम में अभ्यास में लगातार जुटी हुई है.

इनमें महिला एवं पुरुष वर्ग दोनों की टीम हैं. जो जिला ,राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का जौहर दिखा चुके हैं और पाली ब्लॉक ही नहीं जिले को भी गौरवांवित कर रहे हैं. उड़ीसा में हो रहे नेशनल रग्बी चैंपियनशिप में भी छत्तीसगढ़ की टीम में कोरबा जिले के तीन युवा खिलाड़ी ओम प्रकाश यादव पिता मनीराम, विश्वजीत पिता बंधन सिंह,और इंद्र लाल यादव पिता दादू लाल यादव का चयन हुआ है. जो छत्तीसगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. ये तीनों ही खिलाड़ी पाली ब्लॉक के हैं. आज देर शाम रायपुर कैम्प से ओडिशा के लिए रवाना हो गए हैं. क्षेत्र के खेल प्रेमियों और जनप्रतिनिधियों ने इन खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं और बधाई दी है.

सुरेंद्र सिंह ठाकुर पाली