Share this News

पाली/ 23 मार्च 2024(KRB24NEWS):

पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू. बी .एस. चौहान ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्रीमती नेहा वर्मा, और एसडीओपी श्री पंकज ठाकुर के दिशानिर्देश, व मार्गदर्शन में तहसीलदार सूर्यकांत केसकर,नायब तहसीलदार श्री गुप्ता, थाना प्रभारी चमन सिन्हा पाली की अध्यक्षता में आगामी होली पर्व और लोकसभा चुनाव के मध्य नजर शांति समिति की बैठक आहूत किया गया. बैठक में क्षेत्र के कई पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि, सरपंच , जनप्रतिनिधि, व्यापारी संघ ,ग्रामीणजन ,पार्षद आदि की उपस्थिति में पर्वशांति, सद्भावना, भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।

चुनाव के मद्देनजर शासन के निर्देशों से अवगत कराते हुए उनका पालन करने सहयोग प्रदान करने अपील भी किया गया.साथ ही विभिन्न सुझावों का पालन करने प्रतिबद्धता जाहिर किया गया. बैठक में शांतिपूर्ण एवं समय पर होलिका दहन करने, सौहाद्र पूर्ण होली का त्यौहार मनाने,चंदा उगाही नहीं करने, डी जे नहीं चलाने, जबरदस्ती किसी को रंग ना लगाने,मुखौटे का प्रयोग नहीं करने, होली में शराब के नशे में तीन सवारी वाहन चालन पर कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया गया.

संवेदनशील क्षेत्र पाली, नुनेरा,पोड़ी, लाफा आदि क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग होगी.बाहरी लोगों की मुसाफिरी दर्ज कराने, अवकाश पर घर जाने वाले इसकी सूचना अपने पड़ोसियों को अवश्य देवे ताकि चोरी, डकैती, लूटपाट जैसी वारदातों पर लगाम लग सके.

सुरेंद्र सिंह ठाकुर पाली