Share this News

कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत तुमान में निवासरत मंगल राम केंवट मुर्रा बेचने के लिए छेवधरा, बाहरी झरिया गया हुआ था। वहां से वह वापस लौट रहा था, तभी जंगली सूअर ने मंगल राम केंवट को हमला कर दिया, घटना में उसे चोट लगी। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तुमान में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे कटघोरा रेफर कर दिया गया। सूचना पर वन विभाग के अध्यक्ष एवं वन विभाग के स्टाफ द्वारा सहायता राशि देते हुए कटघोरा भेजा गया।