Share this News

कोरबा पाली /20 मार्च 2024(KRB24NEWS):
विकास खण्ड पाली मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य दिवस मनाया गया. जिसमे लोगो को अपनी दातों को स्वस्थ्य कैसे रखे, दांत के रोग और इसके बचाव,उपचार की विस्तृत जानकारी डॉ देवेंद्र कुर्रे (दन्त रोग विशेषज्ञ) के द्वारा दी गई। साथ ही हितग्राही की दातों की सफाई,दंत रोग परीक्षण,जांच व उपचार भी किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने मे चिकित्सकीय अमला ने अपना अहम भूमिका निभाई.
