Share this News

कोरबा 16 मार्च 2024(KRB24NEWS):

प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव तथा लोकसभा चुनाव की जांजगीर चांपा शक्ति की प्रभारी अनीता लव्हात्रे ने नारी न्याय गारंटी योजना का स्वागत किया।कांग्रेस ने नारी न्याय गारंटी योजना की घोषणा की है। यह योजना महिलाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।अनीता लव्हात्रे ने कहा कि कांग्रेस ने गरीब महिलाओं, आशा, आंगनवाडी, मीड डे मील वर्कर्स के साथ ही कामकाजी महिलाओं को लेकर योजना बनाई है। इसके अलावा गांवों की महिलाओं में कानून जागरुकता को लेकर महिला मैत्री की नियुक्ति भी बात कही गई है। महिला हमारे देश की आधी आबादी है लेकिन उन्हें पिछले 10 सालों में कुछ नहीं मिला। काम सिर्फ इतना हुआ है कि उनके नाम पर राजनीति और उनसे वोट लेना।कांग्रेस की नारी न्याय गारंटी योजना-(१)महालक्ष्मी:-कांग्रेस ने गरीब परिवार की महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस ने गरीब परिवार की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने की योजना बनाई है। इसके तहत गरीब परिवार में एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए देने की बात कही गई है।(२) आधी आबादी, पूरा हक:-इसके तहत सत्ता में आने पर कांग्रेस की तरफ से केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों में आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा।(३) शक्ति का सम्मान:-कांग्रेस ने अपनी योजना में आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ के साथ ही मिड डे मील बनाने वाली महिलाओं को लेकर विशेष घोषणा की है। शक्ति का सम्मान के तहत आशा, आंगनवाड़ी और मिड-डे मील बनाने वाली महिलाओं के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना किया जाएगा।(४) अधिकार मैत्री:-अधिकार मैती के तहत सभी पंचायत में एक अधिकार मैत्री नियुक्त करेंगे। ये मैत्री गांव की महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देंगे और इन अधिकारों को लागू करने में मदद करेंगे। इससे गांवों में महिलाओं में अपने कानून अधिकार के प्रति जागरुकता फैलेगी।.(५) सावित्री बाई फुले हॉस्टल :-कांग्रेस ने कामकाजी महिलाओं को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा की है। कांग्रेस ने योजना की घोषणा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की संख्या दोगुनी करेगी, प्रत्येक जिले में कम से कम एक हॉस्टल होगा।