Share this News

कांकेर : कांकेर जिले के कोतवाली पुलिस ने गांजा बेचने वाले एक आरोपी को फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तार किया है। आरोपी किराए के मकान के पानी की टंकी में 6 किलो गांजा छिपा रखा था। जिसे जब्त कर लिया गया है। दरअसल, सीएम साय के कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के बाद कांकेर पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। शहर ने नशा बेचने वाले आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस ने 2 दिनों में 10 किलो से अधिक का गांजा बरामद किया है। बुधवार 13 मार्च की देर शाम पुलिस ने ओड़िशा से गांजे की खेप बेचने आए नवरंगपुर निवासी श्याम सिंह से 5 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी कुल कीमत 45 हजार बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शहर में गांजा बेचने वाले आरोपी से 6 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने शहर में गांजा बेचने वाले आरोपी की तलाश थी। नवरंगपुर से आए आरोपी से जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी सतीश पांडे एमजी वार्ड निवासी को गिरफ्तार किया, लेकिन आरोपी ने किराए के मकान में गांजा छुपा रखा था। लेकिन मौके से गांजा नहीं मिल पाया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपी ने बताया कि किराए के मकान में छत पर लगे पानी की टंकी गांजा छिपाया है। जहां से करीब 60 हजार रुपए कीमती 6 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सतीश पांडे पुलिस से बचने हर एक महीने बाद किराए का मकान बदल देता था। आरोपी ने कल ही शहर के बरदेभाटा से शासकीय शराब दुकान के पास किराए के मकान में रूम लेकर गांजा छुपा रखा था।
