Share this News

नवापारा (पाली) 10 मार्च 2024(KRB24NEWS)

सरपंच श्रीमती उर्मिला पैकरा,सेवानिवृत्त प्रधानपाठक नेपालसिंह पैकरा,पूर्व सरपंच लालसिंह पैकरा एवं शिव पैकरा के सौजन्य से माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला नवापारा स्कूल के बच्चों को स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना न्योता भोज अंतर्गत पौष्टिक एवं स्वादिष्ट खीर,पूरी,चावल ,दाल,सलाद का वितरण किया गया।इस अवसर पर संकुल समन्वयक जीवन सिंह मरकाम ने बताया कि कोई भी संगठन या व्यक्ति विशेष जन्मदिन, विवाह,वर्षगांठ या किसी खास अवसर पर अपनी ओर से ताजा और पौष्टिक भोजन स्कूल के विद्यार्थियों को खिलाकर अपनी खुशियों को द्विगुणित कर सकते है।

संकुल प्राचार्य प्रतिनिधि स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय रजकम्मा के व्याख्याता विनोद जायसवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ दिमाग का वास रहता है,शासन की यह योजना कुपोषण से निपटने में मील का पत्थर साबित होगा। तत्पश्चात सभी आगंतुक अतिथि,आयोजक गण, माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला के स्टाफ,छात्र -छात्राओं ने एक साथ बैठकर भोजन मंत्रोचार से सामूहिक भोजन प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर सरपंच उर्मिला पैकरा,प्रधानपाठक माध्यमिक शाला जीवन सिंह मरकाम,प्राथमिक शाला हिरमन दास महंत,भुनेश्वर पटेल,कुमुदिनी चौबे,देवशरण सिंह,राजेश बरिहा,सेवानिवृत्त प्रधान पाठक नेपाल सिंह पैकरा,भोला अहीर,लालसिंह पैकरा,इन्जोर बाई पैकरा,शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिलभरत सिंह,संतोष सिंह राज,स्वसहायता समूह के सदस्य,ग्रामीणजन,छात्र-छात्राएं और उनके पालक उपस्थित थे।