Share this News

कोरबा पाली 8 मार्च 2024(KRB24NEWS):

पाली ब्लॉक के ग्राम मुनगाडीह में नव निर्मित शिव मंदिर में 5 मार्च मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्ति स्थापना की गई। शाम को आयोजित भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।ग्राम मुनगाडीह निवासी कन्हैया लाल डिक्सेना ने स्वयं से शिव मंदिर का निर्माण कराया। मंदिर में नंदी व शिवलिंग की स्थापना के लिए सुबह से ही अनुष्ठान्न प्रारम्भ हुआ जो दोपहर तक चला। आध्यात्मिक कर्मकांड के बीच मंगलवार को पुरोहित पंडित हेमन्त शर्मा ( छोटू महराज ) व उनके सहयोगियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ उक्त मूर्तियां मंदिर में स्थापित की गई। इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा की समाप्ति के पश्चात जन कल्याण की कामना से महायज्ञ में यजमान कन्हैया लाल,अंजू डिक्सेना डिक्सेना, धनंजय डिक्सेना, हिमांशु डिक्सेना व अन्य श्रद्धालुओं ने आहुति दी। देर शाम को आयोजित भंडारे में भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।