Share this News

पाली/8 मार्च 2024(KRB24NEWS):

आधुनिक युग में हमें आधुनिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है जिससे हमारे बच्चे भी अछूते नहीं रहे हैं। आज के समय में परीक्षा से भय, मोबाइल में लगे रहना अवसाद ग्रसित होना, अनुशासनहीन होना बच्चों में आम समस्याएं हैं ,इन्ही मुद्दों पर चर्चा के लिए अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल पाली के द्वारा स्पर्श सेमिनार का 09 मार्च 2023 को शाम 04 बजे आयोजन किया जा रहा है।

विद्यालय संचालक गणेश जायसवाल की उपस्थिति में लाइफ कोच, शिक्षाविद डॉक्टर निधि अग्रवाल सेमिनार में उपस्थित रहेंगी समस्याओं पर चर्चा और निराकरण किया जाएगा।

द्वारा – अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल पाली