Share this News

कोरबा पाली /6 मार्च 2024(KRB24NEWS):

राष्ट्रीय रजक महासंघ जिला इकाई कोरबा के तत्वावधान में संत शिरोमणि गाडगे महाराज जी की 148वीं जयंती विकासखंड पाली के ग्राम कपोट में मनाया गया!संत गाडगे बाबा की विशाल शोभायात्रा गाँव में निकाली गई!पाली तानाखार विधानसभा के विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम जी के मुख्य आतिथ्य,मेंपूर्व विधायक रामदयाल उईके विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय रजक महासंघ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर बी आर निर्मलकर की अध्यक्षता राष्ट्रीय रजक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव कांशीराम रजक,प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर, प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर निर्मलकर राजकुमार रजक,प्रदेश संरक्षक घूरसाय निर्मलकर ज्ञान सिंह निर्मलकर प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश कर्ष, संभागीय अध्यक्ष ईश्वरी कर्ष, जिला अध्यक्ष जांजगीर चंपा पित्रेश उजागर, विश्वनाथ रजक संभागीय उपाध्यक्ष, विमल रजक, श्रवण निर्मलकर, लव निर्णेजक रमेश निर्मलकर, राजाराम रजक, मनोज कुमार रजक, कुंजराम निर्मलकर, एस. आर. सिकटा,के विशिष्ट आतिथ्य में संत गाडगे जयंती का आयोजन छात्र-छात्राओं के गीत एवं करमा नृत्य के साथ स्वागत संपन्न हुआ।

अभ्यागत अतिथियों की उपस्थिति में ग्राम के प्रमुख चौराहे पर संत गाडगे चौक निर्माण का भूमि पूजन किया गया। विधायक श्री मरकाम ने संत शिरोमणि गाडगे महाराज जी के तेल चित्र पर पूजा अर्चना कर समाज के सभी पदाधिकारी सहित जनसमूह को संत गाडगे महाराज जी के जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सब संत महात्माओं के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज और राष्ट्र का विकास कर सकते हैं। पूर्व विधायक रामदयाल उईके ने राष्ट्र के विकास में उनके योगदान का वर्णन स्वच्छता अभियान,शिक्षा पर विशेष बल, संस्कार, साथ ही प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रीय योजना में समाज को भागीदारी निभाने की अपील की। निर्मलकर जी ने छत्तीसगढ़ शासन से भी मांग की छत्तीसगढ़ के प्रमुख शासकीय विश्वविद्यालय महाविद्यालय एवं शासकीय भवनों का नामकरण संत गाडगे महाराज जी के नाम से करने की मांग शासन से की। ग्राम कपोट विकासखंड पाली में समाज हित में विधायक श्री मरकाम जी ने 25 लाख राशि प्रदान करने की घोषणा की गई।

जिसका रजक समाज द्वारा मुक्त कंठ से प्रसंशा की गई।अतिथियों के करकमलों से समाज के प्रतिभावान छात्र/छात्रा कु. मधु, कु. रुचि, राजेंद्र कुमार, कु. रश्मि, अनुराग, कु.प्रतिभा को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवम प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया! समारोह को सफल बनाने में घूरसाय रजक, धीरपाल राम निर्मलकर, संपत लाल, रंपतलाल, तुषारराम, शंकरलाल निर्मलकर, कृपाल सिंह, धनीराम कर्ष , मनीराम निर्मलकर, टिकैतराम निर्मलकर, भागवत प्रसाद, नारायण कुमार, गणेशराम, कमलेश कुमार निर्मलकर, पवनसाय रंजीत कुमार, पंचराम, सुरेश कुमार, गजानंद, बालकृष्ण,के साथ सभी इकाई के समस्त पदाधिकारीगण एवम महिला पदाधिकारीगण हजारों की संख्या में उपस्थित थे।